Menu
blogid : 1601 postid : 17

क्या आने वाले समय में भी यही सम्मान उसे मिलेगा

ajad log
ajad log
  • 250 Posts
  • 637 Comments

भारतीय समाज में नारी को हमेशा एक देवी के रूप में पूजा गया है . नारी पुरुष के जीवन में एक माँ एक बहन और अंत में एक पत्नी के रूप में आती है . नारी के बिना कोई कार्य सम्पन्न नही होता भारत में नारी को एक महत्वपूर्ण स्थान मिला है . वह रक्षाबंधन हो या नवरात्रों पर कंजका को ज़िमाना नारी को सम्मान ही दिया जाता रहा है . लेकिन नारी की मह्त्व्कंशाये बदल रही है आज नारी पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलना चाहती है और चल रही है . लेकिन नारी का पहनावा जरूरत से ज्यादा बदल रहा है इस रहन सहन से नारी अपनी गरिमा को खोती जा रही है . जिस देश में नारी को एक बहन माँ का स्थान बड़े ही आदर पूर्वक दिया गया हो क्या इस तरह के परिधान शोभा देते है . वैसे हम इसे बदलाव कह सकते है और अगर किसी ओरत से पूछे तो इसे सुंदर दिखने के लिए कहा जा सकता है . लेकिन इस तरह ही नारी का स्वरूप बदलता रहा वह जो सम्मान पाती रही है क्या आने वाले समय में भी यही सम्मान उसे मिलेगा . क्या नारी खुद को पश्चिमी संस्कृति में नही ढाल रही है . एसा बदलाव किस हद तक जायज़ है किसी भाई से उसकी बहन का छीन जाना माँ का छीन जाना . इस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है लेकिन बदलती नारी रिश्तो को भी बदल रही है . हम, हमारा देश अपनी सभ्यता और संस्कृति से ही महान होता है . अगर नारी पुरुष या किसी भी भारतीय नागरिक में इनमे से एक भी चीज़ की कमी होगी तो कैसे होगा हमारा देश महान . हम भी दुसरे की कतार में खड़े हो जायेंगे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh