Menu
blogid : 1601 postid : 647

वास्तु है लाभदायक

ajad log
ajad log
  • 250 Posts
  • 637 Comments

मित्रो , जब इन्सान की जिन्दगी में दुःख तकलीफ आती है तब वह परेशान हो जाता है कई बार होता है की घर के सदस्य बीमार होने लगते है कई बार व्यापार में परेशानी तो कभी लड़के या लड़की की शादी में अधिक समय लगना, कई बार देखने में आता है की बढ़िया से बढ़िया अस्पताल में इलाज़ करवाने पर भी बिमारी ठीक नही होती और कई बार लड़का सुंदर धनवान होने पर भी रिश्ता नही होता और काई बार लगातार इंसान की मेहनत और बढ़िया दिमाघ होने के बावजूद भी व्यापर में नोकरी में अच्छी सफलता नही मिलती ……..इन सभी के अलग -अलग कारण हो सकते है कुछ लोग इन सभी कारणों का पता लगाने किसी ब्राह्मण के पास या सयाने के पास जाते है . कोई ब्राह्मण या कोई सयाना ५१ दिन कुत्तो को रोटी देने की बात कहता है ,तो कोई गोशाला में हरा (चारा )डालने की ,तो कोई इसमें नजर दोष बतलाता है तो कोई गंडा या ताबीज़ बना कर देता है …………लेकिन कई बार देखने में आता है की यह सब कुछ करने के बाद लाभ तो होता है लेकिन कही न कही समस्याए फिर से आ खड़ी होती है . वैसे तो हर रोज कुत्ते और गाय को रोटी देना बड़ा ही उत्तम कार्य है परन्तु कई बार समस्या घर में या दूकान में भी होती है .इसे हम वास्तु दोष कहते है ……..
वास्तु है क्या -देखिये मै कोई कथा आपके आगे नही रख रहा हूँ चुकी वास्तु एक अनुभव है जिसे केवल अपने पर आजमा कर ही माना और समझा जा सकता है .सबसे पहले यह समझना जरूरी है की आखिर वास्तु है क्या .देखिये वैसे तो किसी व्यक्ति के आगे वास्तु की बात करे तो कई बार कुछ लोग मजाक समझते है उन्हें अंधविश्वास लगता है .लेकिन जब इंसान पर कुछ बुरा बीतता है तब वह दर -दर भटकता है उनमे से कुछ ही लोग पहुचते है वास्तुशास्त्रियो के पास ……………..वास्तु एक जीने की कला है इसे वही समझ सकता है जिसने इसे अपनी जिन्दगी में जिया है और इसके लाभ पाए है .वास्तु हमें प्रक्रति के नियमो का सम्मान करना सिखलाता है , वास्तु एक अनुभव है इसे न तो शब्दों में बया किया जा सकता है और न ही लिखा जा सकता है . लेकिन इतना जरूर है की वास्तु के नियमानुसार जीने से समस्याओं समस्याओं का समाधान संभव है .जिसने भी भी वास्तु के नियमो का पालन किया उसका वास्तु में विशवास बनता गया . आजकल कुछ वास्तु शास्त्री घरो में बहुत कुछ तोड़ -फोड़ करवा देते है लेकिन वास्तुदोष बिना तोड़ -फोड़ भी सुधारे जाते है .जिसमे किसी प्रकार का कुछ खर्च नही होता .जिनकी हम अगली पोस्ट में बात करेंगे आप भी बिना तोड़ -फोड़ के उन सभी उपाय को अपनाकर अपनी जिन्दगी में खुशहाली ला सकते है .

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh